जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

बेगूसराय, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को गुरुवार को उनकी जयंती पर कृतज्ञ देशवासी श्रद्धा पूर्वक याद कर रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न संघ, संगठन और संस्थानों में डॉक्टर कलाम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जा रहा है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर उन्हें नमन किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया। उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।' विभिन्न विद्यालयों में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल मैं शिक्षकों कर्मचारियों एवं बच्चों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हेंं यााद किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह ने डॉक्टर कलाम के कृतित्व और व्यक्तित्व तथा भारत के विकास के योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। शहीद सुखदेव समन्वय समिति द्वारा सर्वोदय नगर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करने के उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in