जन भागीदारी से बनेगा भाजपा का चुनाव घोषणापत्र
जन भागीदारी से बनेगा भाजपा का चुनाव घोषणापत्र

जन भागीदारी से बनेगा भाजपा का चुनाव घोषणापत्र

जनता से भाजपा नेता और कार्यकर्ता करेंगे सीधा संवाद कृषि मंत्री प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक पटना, 08 सितम्बर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना मैनिफेस्टो जनता की भागीदारी से तैयार करेगी। इसके लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता से संवाद कर उनकी मांगों को जानेंगे और पार्टी उसका अध्ययन करेगी। दरअसल, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडा को मूर्तरूप देने के लिए मैनिफेस्टो कमिटी की बैठक कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि भाजपा अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार अगले 5 वर्षों में आत्मनिर्भर बनाएगी। इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा मैनिफेस्टो बनाने की प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। भाजपा के मैनिफेस्टो समिति के सदस्य बिहार के सभी सदस्य बिहार के विभिन्न कमिश्नरी पर जाएगी तथा जनसंवाद करके जनता के प्रमुख मांगों का अध्ययन करेगी और सभी के विचारों के अनुरूप ही दृष्टि पत्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के समरूपता में बिहार कैसे आत्मनिर्भर बने इस पर गहन चर्चा जनता के साथ कि जाएगी। वहीं, बैठक में शामिल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की आर्थिक प्रगति को और तेज करना है, इसकी भी दृष्टि हमारे मैनिफेस्टो में रहेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने समिति को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मैनिफेस्टो में जन भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र, मिथिलेश तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा, संतोष पाठक तथा पूर्व महाधिवक्ता एसडी संजय शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in