जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह पार्टी से निलंबित
जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह पार्टी से निलंबित

जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह पार्टी से निलंबित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का लगा है आरोप। बेटी कोमल सिंह लोजपा के टिकट पर गायघाट से लड़ रही है चुनाव। पटना, 04 नवम्बर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (यू) ने अपने विधान पार्षद दिनेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को लेकर जदयू नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। जदयू के विधान पार्षद दिनेश कुमार सिंह की बेटी कोमल सिंह मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उम्मीदवार हैं। दिनेश सिंह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वह जदयू कार्यकर्ताओं पर अपनी बेटी और लोजपा उम्मीदवार के पक्ष में काम करने का दबाव बना रहे हैं। जदयू ने अपने एमएलसी पार्टी कार्यकर्ताओं पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। जदयू का कहना है कि दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ प्रमाण मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई की है। जदयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने एमएलसी दिनेश कुमार सिंह का निलंबन पत्र जारी कर दिया है। साथ ही 10 दिनों के अंदर उन्हें अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने को भी कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर के दिनेश सिंह जदयू से एमएलसी हैं। उनकी पत्नी वीणा सिंह लोकसभा क्षेत्र से लोजपा की सांसद हैं। अब ये अपनी बेटी कोमल सिंह को भी लोजपा के टिकट पर गायघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरा है। साथ ही दिनेश सिंह पर यह भी आरोप है कि वह जदयू में रहते हुए लोजपा के पक्ष में काम कर रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in