जगदेव प्रसाद  को दी गयी श्रद्धाजंलि
जगदेव प्रसाद को दी गयी श्रद्धाजंलि

जगदेव प्रसाद को दी गयी श्रद्धाजंलि

भागलपुर, 05 सितंबर हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर बलाहा के स्थानीय पंचायत भवन में बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन और सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले शनिवार को जगदेव प्रसाद को पुण्यतिथि पर याद किया गया। वर्तमान परिदृश्य में जगदेव प्रसाद के विचार व संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत पर चर्चा हुई। इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि जगदेव प्रसाद 90 प्रतिशत शोषित बहुजन समाज के सम्मान, हक-अधिकार के लिए लड़ते रहे और 5 सितंबर 1974 को इसके लिए जान दी। उन्होंने नब्बे शोषित बहुजनों पर दस के शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे कहते थे, सौ में नब्बे शोषित हैं। नब्बे भाग हमारा है। धन-धरती-राजपाट में बहुजनों के नब्बे भाग हमारा है। बहुजन के हिस्सेदारी के लिए आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का संचालन अनुपम आशीष ने किया। इस मौके पर सुदामा बाबू, सूरज पटेल, अंशुमान राज, दीपक पासवान, देवराज दीवान, जयकिशोर, चंद्रशेखर दास, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, देवेन्द्र यादव, जयप्रकाश यादव, भिखो सिंह, सुमित, प्रिंस सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in