चेकपोस्ट पर 60 लाख का गांजा बरामद
चेकपोस्ट पर 60 लाख का गांजा बरामद

चेकपोस्ट पर 60 लाख का गांजा बरामद

नवादा 21 अक्टूबर (हि स)। चितरकोली चेक पोस्ट पर बुधवार की शाम उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रही वाहन जांच के दौरान एक धान लदे ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत 60 लाख रुपये बताई जाती है। उत्पाद निरीक्षक रामप्रीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में झारखंड की ओर से आने वाली सभी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक ट्रक को रोका गया और उसका तिरपाल खोलकर जब जांच की गई तो उसमें धान लदा था। जब धान को हटाया गया तो उसके नीचे 31 बोरे में भरा हुआ गांजा लदा था। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि एक बोरा में 16 बंडल गांजा का पैकेट बना हुआ था। गांजा का जब वजन किया गया तो कुल वजन 992 किलोग्राम था। जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रुपए आंका गया है। जिस ट्रक से गांजा बरामद किया गया है। उसका गाड़ी संख्या- एन एल 05 जी 0655 है। ट्रक में दो लोग थे। जिसमें से एक भागने में सफल रहा। वहीं एक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक बिहार के मोतिहारी जिले के मंगलपुर गांव निवासी चंदन कुमार है। गिरफ्तार चंदन ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर गोपालगंज जा रहा था। जांच के मौके पर उत्पाद सिपाही व कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in