चुनाव की घोषणा होते ही भोजपुर में बढ़ी सरगर्मी, सात सीटों पर दिखेगा बदलाव
चुनाव की घोषणा होते ही भोजपुर में बढ़ी सरगर्मी, सात सीटों पर दिखेगा बदलाव

चुनाव की घोषणा होते ही भोजपुर में बढ़ी सरगर्मी, सात सीटों पर दिखेगा बदलाव

आरा, 26 सितम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही भोजपुर जिले में चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। जिले में इस बार के चुनाव और पहले के चुनावों में अंतर साफ दिखेगा। कोविड-19 को लेकर चुनाव की प्रक्रियाओं में बदलाव भी दिखेगा। कोरोना जैसी महामारी के बीच होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए जो बदलाव किए हैं वह मतदाताओं को संक्रमण से बचाव करेगा। कारेरोना को देखते हुए जिले में चुनाव के लिए विधानसभा के इस चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। भोजपुर में गत लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या जहां 2162 थी वही विधानसभा चुनाव में अब मतदान केंद्रों की संख्या 3050 हो गई है। लोकसभा चुनाव में एक मतदान केंद्र पर 1400 मतदाताओं को वोट देने की व्यवस्था थी वहीं अब विधानसभा चुनाव में एक मतदान केंद्र पर 1000 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 को देखते हुए इस तरह के कई बदलाव के साथ चुनाव कराने का एलान किया है। भोजपुर जिले में मतदाताओं की संख्या अभी जोड़ी जा रही है। राज्य के बाहर से कोरोना काल मे भोजपुर जिले में पहुंचे 11053 मतदाताओं के नाम अभी तक जोड़े जा चुके हैं। नए नामों को जोड़ने के बाद एकबार फिर अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। आरा में कुल वोटरों की संख्या 326488 है, जिनमें 177290 पुरुष हैं जबकि 149192 महिला मतदाता हैं। संदेश में 288631 मतदाता हैं जिनमें 155513 पुरुष और 133062 महिला मतदाता हैं। बड़हरा में कुल 309482 मतदाता हैं जिनमे 170537 पुरुष जबकि 138936 महिला मतदाता हैं। अगिआंव में कुल 265065 मतदाता हैं जिनमें 142815 पुरुष और 122250 महिला मतदाता हैं। तरारी में कुल 303208 मतदाता हैं जिनमें 162578 पुरुष और 140621 महिला मतदाता हैं। जगदीशपुर में कुल 305668 मतदाता हैं जिनमें 164093 पुरुष और 141566 महिला मतदाता हैं। जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 314510 है जिनमें 172228 पुरुष और 142270 महिला मतदाता शामिल हैं। कोरोना के कारण इस बार जिले में 888 मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। सामाजिक और शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन कराते हुए लोकतंत्र के महापर्व में इसबार मतदाताओं को भाग लेना होगा। मतदान केंद्रों को सैनिटाइज करते हुए मतदाताओं को सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए ही मतदान केंद्र के भीतर जाने की अनुमति होगी। संक्रमणमुक्त वातावरण में ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भोजपुर जिला प्रशासन जुट गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in