चिराग पासवान को गंभीरता से नहीं लेती है भाजपाः संजय जायसवाल
चिराग पासवान को गंभीरता से नहीं लेती है भाजपाः संजय जायसवाल

चिराग पासवान को गंभीरता से नहीं लेती है भाजपाः संजय जायसवाल

पटना,18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष व जमुई सांसद पर निशाना साधा। रविवार को उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है। भाजपा के लिए अहम सीट पर चिराग पासवान ने उम्मीदवार दिए। राघोपुर में हमारी लड़ाई एक तरफ़ा थी। वहां भी चिराग ने उम्मीदवार उतार दिए। उन्होंने कहा कि जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम का गठबंधन है। जो भी इससे बाहर है जनता उसे सबक सिखाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in