गोपाष्टमी : गो माता की रक्षा से अक्षुण्ण रहेगा धर्म, बचेगी संस्कृति
गोपाष्टमी : गो माता की रक्षा से अक्षुण्ण रहेगा धर्म, बचेगी संस्कृति

गोपाष्टमी : गो माता की रक्षा से अक्षुण्ण रहेगा धर्म, बचेगी संस्कृति

बेगूसराय, 22 नवम्बर (हि.स.)। गोपाष्टमी के अवसर पर रविवार को पूरे बेगूसराय जिले में गो प्रेमियों ने गाय की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज, देश और विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर तमाम गोशाला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित गोशाला में समिति के अध्यक्ष सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, गोशाला के सचिव विनोद हिसारिया एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश समेत अन्य लोगों ने गो पूजन किया। पूजन के बाद इन लोगों ने कहा कि गो माता की सेवा में ही मानव मात्र के कल्याण का सार निहित है। गो माता की सेवा से ही विश्व का कल्याण होगा। गो माता बचेगी तो धर्म बचेगा, तभी विश्व बचेगा और विश्व की संस्कृति बचेगी। याद रखना होगा कि गो सेवा और गो रक्षा दोनों ही अति आवश्यक है। शास्त्र भी कहते हैं कि गोमय वसते लक्ष्मी, गोपाष्टमी उत्सव मूल रूप से गाय के प्रति प्रेम और आस्था के कारण अनादि काल से उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन समाज के सभी लोगों द्वारा मिलकर गो पूजन करने के बाद गायों को मिष्ठान खिलाने, दीपदान कर पूजन-हवन करने की परंपरा चली आ रही है। वर्ष 1886 में इस गोशाला की स्थापना समाज केेे गो प्रेमी भक्तों द्वारा की गई थी। तब से आज तक बेहतर प्रबंधन, समर्पण, त्याग और निस्वार्थ सेवा की वजह से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे बिहार में 86 गोशाला हैं, जिसमें बेगूसराय गौशाला एक आदर्श गोशाला के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में 250 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है, 45 पूर्णतः देसी पशुधन हैं। पशुधन की सेवा, देखरेख, साफ-सफाई, चारा, चिकित्सा समेत सभी व्यवस्था गोशाला की अपनी है। पशुपालन विभाग द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया जा रहा है। गोशाला परिसर पशुधन के अनुसार छोटा प्रयोग हो रहा है, जिसके कारण जल्द ही सूजा भर्रा में स्थित गोशाला की भूमि पर इसका विस्तारीकरण किया जाएगा जिसमें बिहार सरकार की योजनाओं के साथ-साथ समाज के गौ प्रेमियों से भी सहयोग लिया जाएगा। मौके पर उपाध्यक्ष रामदयाल मस्करा, कोषाध्यक्ष शिवकुमार मस्करा, चंद्रप्रकाश रुंगटा, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल एवं रमेश प्रसाद सिन्हा समेत अन्य लोगों ने भी गौ पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in