गांव और गरीबों का समग्र विकास कर रही है सरकार : रामकृपाल यादव
गांव और गरीबों का समग्र विकास कर रही है सरकार : रामकृपाल यादव

गांव और गरीबों का समग्र विकास कर रही है सरकार : रामकृपाल यादव

बेगूसराय, 13 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय ने हमेशा से प्रदेश और देश को एक नई दिशा दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी बेगूसराय अपने गौरव को हासिल करेगी। यहां के सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे तथा बिहार में अपार बहुमत से एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। यह बातें बेगूसराय के दो दिवसीय दौरे पर आए पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने रविवार को रजौर, मणिकपुर, रजौड़ा, पिपरा देवस एवं कसहा बरियाही आदि जगहों पर जनसंवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार मिलकर गांव और गरीबों का समग्र विकास कर रही है। सात निश्चय योजना से हर गली में सड़क बन रहा है, हर घर तक नल का जल पहुंच रहा है, घर घर गैस सिलेंडर और बिजली पहुंचाई गई, स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता योजना चलाई जा रही है, हर घर में शौचालय बनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लौटे श्रमिकों को सहायता पहुंचाई जा रही है, कोरोना काल में नवम्बर तक सभी लोगों को सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। महिलाओं के जनधन खाते में सहायता राशि भेजी गई। लेकिन राजद समेत तमाम विपक्ष लोगों को दिग्भ्रमित कर अपनी रोटी सेंकने में लगे हुए हैं, जात पात का भ्रम जाल फैलाया जा रहा है। जनता सब कुछ जानती है उनके झांसे में नहीं आएगी। रविवार को जनसंवाद की शुरुआत सिद्ध शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ में माता जयमंगला की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के सुख-समृद्धि और शांति की कामना किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in