गर्भवती महिला के लिये उचित आहार बहुत जरूरी : डॉ विवेकानंद
गर्भवती महिला के लिये उचित आहार बहुत जरूरी : डॉ विवेकानंद

गर्भवती महिला के लिये उचित आहार बहुत जरूरी : डॉ विवेकानंद

सहरसा,25 नवम्बर(हि.स.)। मां बनना एक अलग ही अहसास होता है। इस दौरान गर्भवती महिला का खास ख्याल रखा जाता है। महिलाएं भी अपने खान-पान से लेकर बाहर आने-जाने तक के लिए सतर्क हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला का आहार कैसा होना चाहिए। आहार गर्भवती महिला के साथ-साथ गर्भस्थ बच्चे के विकास के लिए आवश्यक होता है। मां के आहार से ही गर्भस्थ बच्चे को संपूर्ण पोषण मिलता है। उचित खानपान प्रसव में भी योगदान देता है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानंद ने कहा कि गर्भवती महिला में प्रेग्नेंसी के दौरान पोषक तत्वों की आवश्यकता कई गुना बढ़ जाती है। यह हर ट्राइमेस्टर में अलग-अलग होती है। 50 किलो की एक सामान्य महिला को हर दिन 1875 कैलोरी की आवश्यकता होती है। जबकि गर्भवती महिला को 2175 कैलोरी रोजाना चाहिए। डॉ. कुमार ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला का वजन बढ़ना तय होता है। एक स्वस्थ महिला का वजन 11 से 16 किलो तक बढ़ता है। इसलिए वजन बढ़ने से घबराए नहीं, बल्कि अपनी खुराक पर ध्यान दें। गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड , आयरन , विटामिन-सी, विटामिन-डी, कैल्शियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से गर्भवती महिला और गर्भस्थ बच्चे का ठीक तरह से विकास संभव हो सकता है। डॉ. कुमार ने कहा कि डीएनए, फॉलिक एसिड आरएनए के संश्लेषण और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक होता है। गर्भावस्था के पहले से ही महिला को फॉलिक एसिड का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। गर्भवती महिला का आहार ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर हो। इसके लिए गर्भावस्था खुराक चार्ट में अखरोट, काजू , बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। यह भ्रूण के न्यूरो डेवलपमेंट के लिए भी महत्वपूर्ण है। शरीर में फॉलिक एसिड की मात्रा ठीक रखने के लिए हरी सब्जियां, बीन्स, मटर, पालक और मूंग या अंकुरित मूंग, संतरे का सेवन लाभकारी हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in