गया शहर के उत्तरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट दूर
गया शहर के उत्तरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट दूर

गया शहर के उत्तरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट दूर

गया,26 अगस्त (हि.स.) अंग्रेजों के शासन काल से बागेश्वरी क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर घोर पेयजल संकट की समस्या को आखिकार गया नगर निगम के अथक प्रयास रंग लाया और इसे दूर कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के वारिशनगर धोबिया घाट स्थित पम्पिंग केंद्र का उद्घटान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने किया। उसके बाद उन्होंने ने दो 40-40 एचपी का मोटर को शुरू किया और जिसके बाद घरों में पानी मिलना शुरू हो गया। वार्ड संख्या 6 के बागेश्वरी मुहल्ला सहित बम बाबा, छोटकी नवादा, रामशिला, पहासवर सहित अन्य मुहल्लों के हर घरों में शुद्ध पेयजल पहुँचना शुरू हो गया। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि लगातार बागेश्वरी क्षेत्र में दौरा कर बुडको द्वारा संचालित एडीबी के संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया जा रहा था। लगातार निरीक्षण कर कई दिशा निर्देशों के बाद आज धोबिया घाट में पम्पिंग केंद्र में दो मोटर को चालू किया गया है। इसी प्रकार अन्य जगहों पर कार्य प्रगति पर है। बागेश्वरी क्षेत्र के आमजन का वर्षो से पेयजल समस्या की दूर करने की मांग थी, जिसे काफी सफलता के साथ आज दूर कर दिया गया। हिंदुस्थान समाचार/ पंकज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in