गया की  फल्गु नदी में रबर डैम में  होगा तीन मीटर ऊंचाई तक जल संचय
गया की फल्गु नदी में रबर डैम में होगा तीन मीटर ऊंचाई तक जल संचय

गया की फल्गु नदी में रबर डैम में होगा तीन मीटर ऊंचाई तक जल संचय

गया, 20 सितंबर (हि.स.)। गया की पौराणिक एवं ऐतिहासिक मोक्षदायिनी फल्गु नदी में रबर डैम की परिकल्पना जल्द ही साकार होने जा रही है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह रविवार को विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने गया नगर निगम के नगर आयुक्त सावन कुमार को देवघाट की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। साथ ही जल संसाधन विभाग की ओर से देवघाट पर बनाए जाने वाले रबर डैम के बारे में इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्सेस के कार्यपालक अभियंता से जानकारी प्राप्त की। कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि फल्गु नदी में विष्णुपद मंदिर के डाउनस्ट्रीम में रबर डैम का निर्माण किया जाना है जिसके पाउंड लेवल एवं क्रिस्ट लेवल की मापी करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि रबड़ डैम के निर्माण से देवघाट फल्गु नदी में 3 मीटर ऊंचा पानी जमा रहेगा। इसके साथ ही 3 मीटर चौड़े स्टील ब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा जिससे नदी के दोनों छोर से पर्यटक देवघाट से सीता कुंड तक आ- जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विष्णुपद मंदिर के सन्मुख पूरे वर्ष फल्गु नदी में जल उपलब्ध कराना है।साथ ही सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को रबर डैम के साइट पर रंगीन रस्सी से घेरा लगवाने का निर्देश दिया ताकि दूर से ही रबर डैम के साइट का पता चल सके। हिंदुस्थान समाचार/ पंकज कुमार/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in