गंगा महाआरती से गूंज उठा गंगा दियारा का वातावरण
गंगा महाआरती से गूंज उठा गंगा दियारा का वातावरण

गंगा महाआरती से गूंज उठा गंगा दियारा का वातावरण

बेगूसराय, 30 नवम्बर (हि.स.)। सोमवार की देर शाम बेगूसराय का 70 किलोमीटर से अधिक का दियारा इलाका ओम जय गंगे माता से गूंज उठा। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर देर शाम गंगा किनारे जहां हजारों लोगों ने आरती की, वहीं दीपदान भी किया गया। इस पावन अवसर पर साईं की रसोई टीम एवं सिहमा के युवाओं द्वारा सिहमा गंगा घाट पर महाआरती तथा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू गंगा में लोग देर तक भाव विभोर होते रहे। महाआरती कार्यक्रम से पहले निगम पार्षद नीलम देवी, समाजिक कार्यकर्ता राघव सिंह, अमित जायसवाल, नितेश रंजन, किशन गुप्ता एवं कुंदन गुप्ता समेत अन्य ने फूल और मिट्टी के दीए से आकर्षक तरीके सजावट भी किया। यहां के अलावा सिमरिया घाट, झमटिया घाट एवं चमथा समेत अन्य गंगा घाट के किनारे भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा आरती और दीपदान किया। वहीं, जिलाभर के तमाम मंदिरों में भी देव दीपावली मनाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in