खगड़िया विधिज्ञ संघ का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
खगड़िया विधिज्ञ संघ का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

खगड़िया विधिज्ञ संघ का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

खगड़िया, 12 अगस्त (हि.स.)। पांच सूत्री मांगों को लेकर 6 अगस्त से जिला विधिज्ञ संघ का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कौशलेश कुमार सिंह के द्वारा माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में वर्चुअल कोर्ट संचालित करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट है कि वर्चुअल माध्यम से सभी तरह के कार्य संपादित किए जाएंगे। यह व्यवस्था अगले 3 सप्ताह के लिए होगी। उल्लेखनीय है कि जिला विधिज्ञ संघ वर्चुअल के साथ-साथ फिजिकल कोर्ट संचालित करने की मांग कर रहा था। संघ के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण वकीलों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। अनलाक की प्रक्रिया में सभी संस्थान विभिन्न नियमों के साथ खोल दिए गए थे। ऐसे में न्यायालय के कामकाज को ठप रखना लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन था। बहुत सारे बंदी जेल में हैंं जिनकी जमानत याचिका को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कोर्ट में कामकाज शुरू करने के आदेश पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि फिजिकल कोर्ट होने पर ही सभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे जिनमें संघ के उपाध्यक्ष पुलकित प्रसाद यादव, महासचिव महेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अधिवक्ता पीयूष कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, अंबुज चौधरी, रेखा कुमारी आदि के नाम प्रमुख हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अजिताभ/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in