कैमूर सहित शाहाबाद में धान खरीद के लिए सक्रिय हुए पैक्स व व्यापार मण्डल
कैमूर सहित शाहाबाद में धान खरीद के लिए सक्रिय हुए पैक्स व व्यापार मण्डल

कैमूर सहित शाहाबाद में धान खरीद के लिए सक्रिय हुए पैक्स व व्यापार मण्डल

आरा,3 दिसंबर(हि. स.)। पुराने शाहाबाद के भोजपुर, बक्सर,रोहतास और कैमूर जिलों में धान की खरीदारी को लेकर अब पैक्स और व्यापार मंडलों की सक्रियता बढ़ रही है। कैमूर जिले में निर्धारित तिथि के एक सप्ताह बीत जाने के बाद अब पैक्स और व्यापार मंडल में किसानों से धान की खरीद शुरू हो गई है। गुरुवार तक 1500 क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। धान को लेकर किसानों ने ऑन लाइन आवेदन दिया है और अब कैमूर में दो पैक्स और एक व्यापार मंडल के माध्यम से धान की खरीदारी की जा रही है। बताया जाता है कि एक किसान से दो सौ क्विंटल धान की खरीदारी करनी है। इसके लिए मापदंड भी तय किये गए हैं। वैसे धान जो 17 प्रतिशत नमी वाले हैं उसी की खरीदारी की जाएगी। अधिकांश किसानों के पास 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान हैं।धान सुखाने के लिए ड्रायर मशीन नहींं है।कैमूर में मात्र दो पैक्स में ही ड्रायर मशीन उपलब्ध है। कैमूर में मात्र दो पैक्सों के पास ड्रायर मशीन रहने से जिले के किसानों के अधिक नमी वाले धान को या तो लौटा दिया जा रहा है या बोरा सहित खुले मैदान में रख दिया जा रहा है। ।गुरुवार तक किसानों के कैश क्रेडिट का कार्य भी पूरा नहींं हो पाया था किंतु पैक्सों का कहना है कि एक से दो दिनों में कैश क्रेडिट का कार्य पूरा हो जाएगा। किसानों के लिए साफ कर दिया गया है कि उनका किसी भी बैंक में खाता रहने पर धान खरीद के लिए ऑन लाइन आवेदन हो जाएगा और किसान अपना धान बेच सकेंगे। फिलहाल किसानों को बड़ी राहत मिली है जब उनका धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है। भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिलों में भी पैक्स और व्यापार मंडल किसानों का धान खरीदने के लिए सक्रिय हो गए हैं। धान का कटोरा कहे जाने वाले शाहाबाद में प्रति वर्ष धान की खरीद को लेकर किसानों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है।अब पैक्स और व्यापार मंडलों की सक्रियता से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in