कैमूर के रामगढ़ और चैनपुर में बसपा की बल्ले बल्ले
कैमूर के रामगढ़ और चैनपुर में बसपा की बल्ले बल्ले

कैमूर के रामगढ़ और चैनपुर में बसपा की बल्ले बल्ले

भभुआ,10 नवम्बर (हि स)। कैमूर के मोहनिया में जिले की चार विधानसभा सीटों के मतों की गिनती के बढ़ते राउंड के साथ तस्वीर साफ होती दिख रही है।चैनपुर और रामगढ़ में बसपा का हाथी झूमता दिखाई दे रहा है जबकि भभुआ और मोहनिया में राजद के लालटेन की लौ चमक रही है।रामगढ़ में 21वें राउंड की गिनती के बाद बसपा के अंबिका सिंह यादव 43287 मत पाकर आगे चल रहे हैं। यहां अब राजद दूसरे नंबर पर आ गई है।राजद के सुधाकर सिंह को 40106 जबकि भाजपा के अशोक सिंह को 21वें राउंड तक 38949 मत मिले थे। मोहनिया में 18वें राउंड की गिनती के बाद राजद की संगीता कुमारी को 37933,भाजपा के निरंजन राम को 29481 मत मिले थे।भभुआ में 16वें चक्र की गिनती में राजद के भरत बिंद को 27141,भाजपा की रिंकी रानी को 22239 व रालोसपा के वीरेंद्र कुशवाहा को 17037 मत मिले।चैनपुर में 12वें राउंड के बाद बसपा के जमा खान 31924 मत पाकर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा के बृजकिशोर बिंद 27160 मत पाकर दूसरे नंबर पर हैं।यहां से कांग्रेस प्रकाश कुमार को 1472 मत मिले थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in