कैमूर के बूथों पर दिखा कोरोना इंपैक्ट, हाथों को  किया जा रहा सैनिटाइज
कैमूर के बूथों पर दिखा कोरोना इंपैक्ट, हाथों को किया जा रहा सैनिटाइज

कैमूर के बूथों पर दिखा कोरोना इंपैक्ट, हाथों को किया जा रहा सैनिटाइज

भभुआ,28 अक्टूबर(हि स)। कैमूर में मतदान जारी है। बुुुधवार को पहले फेज में जिले की चारों सीटों पर वोटिंग जारी है। 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। इस बार चुनावी माहौल बदला -बदला दिखाई दे रहा है।वोटिंग व्यवस्था पर कोरोना इंपैक्ट साफ दिख रहा है।कतार में लगने से पहले वोटरों की टेंप्रेचर स्कैनिंग के साथ -साथ हाथोंं को सेनिटाइज कराया जा रहा है। इसके लिए हर बूथ पर दो आंगनबाड़ी सेविकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। लेकिन, अलग-अलग सीटों पर वोटिंग खत्म होने का समय अलग-अलग है। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का समय 7 बजे से 3 बजे तक है।इस क्षेत्र में पहाड़ी इलाके ज्यादा हैंं जबकि भभुआ,मोहनिया और रामगढ़ विधानसभा में 7 बजे सुबह से शाम 6 बजे तक वोटिंग का समय है।जिले की चारों सीट के लिए कुल 11,39,873 वोटरों के लिए 1694 बूथों की व्यवस्था की गई है।इसमें 5 लाख 493 हजार 444 वोटर पुरुष व 5 लाख 46 हजार 416 वोटर महिला हैं।इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष के कुल 29,523 वोटर पहली बार मतदान करेंगे जबकि 100 से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 306 है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in