कैमूर की चार सीटों के लिए 1694 बूथों पर वोटिंग शुरू
कैमूर की चार सीटों के लिए 1694 बूथों पर वोटिंग शुरू

कैमूर की चार सीटों के लिए 1694 बूथों पर वोटिंग शुरू

भभुआ,28 अक्टूबर(हि स)। कैमूर के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू करा दी गई है।चारों सीट पर कुल 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान का कार्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण चल रहा है। भभुआ विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 194 पर सील तोड़ने आदि की धीमी गति से वोटिंग का काम 15 मिनट देर से शुरू हुआ। जिले के 1206 मूल और 488 सहायक बूथों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान चल रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वोट प्रतिशत का पहला रिलीज 9 बजे जारी होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in