केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने किया बरौनी डेयरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने किया बरौनी डेयरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने किया बरौनी डेयरी का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बेगूसराय, 05 सितम्बर (हि.स.)। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के तीन दिवसीय दौरा पर आये केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बरौनी डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभागार में डेयरी के अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बीज प्रसंस्करण क्षेत्र का भ्रमण किया जहां दस टन प्रतिदिन क्षमता के सीड प्रोसेसिंग प्लांट एवं साइलेज प्रोसेसिंग प्लांट से तैयार उत्पाद जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर दस तारीख को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जा रयी योजना के प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गिरिराज सिंह ने देसी गाय के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास तथा पशुपालकों एवं किसान हित में चलाए जा रहे डेयरी के तमाम योजनाओं की जानकारी ली तथा और बेहतर करने के निर्देश दिए। स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक सुनील रंजन मिश्रा ने किया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का काम शुरू किया गया है। बताए गए फार्मूला तथा संघ द्वारा उपयोग किए गए फर्मूला दोनों विधियों से खाद तैयार की जा रहि है, जो किसानों के लिए काफी उपयोगी है। बायोगैस इंस्टॉलेशन कराया जा रहा है, एक ही गांव में प्रायोगिक तौर पर 89 बायोगैस प्लांट की स्थापना की जानी है, 11 प्लांट स्थापित हो चुके हैं। इससे किसानों को जहां इंधन मिलेगा, वहीं अवशिष्ट संघ द्वारा खरीदकर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में उपयोग किया जाएगा। गेहूं एवं धान के भूसा को कम्प्रेस कर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका उपयोग पशुचारा के रूप में किया जाएगा। टोटल मिल्क रेशियो (टीएमआर) पर भी लगातार काम किया जा रहा है। बरौनी डेयरी का निरीक्षण करने के बाद गिरिराज सिंह बछवाड़ा के चिरंजीवीपुर पहुंचे और वहां प्रवासी श्रमिकों द्वारा शुरू किए गए मत्स्य पालन फॉर्म का जायजा लिया। इस दौरान प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा को अवसर में बदलना, आत्म निर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल का एक उत्तम उदाहरण टुनटुन कुशवाहा ने मछलीपालन और पोल्ट्री से प्रस्तुत किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in