केंद्रीय कानून मंत्री का  कृषि संवाद, 26 दिसम्बर को समस्तीपुर आगमन
केंद्रीय कानून मंत्री का कृषि संवाद, 26 दिसम्बर को समस्तीपुर आगमन

केंद्रीय कानून मंत्री का कृषि संवाद, 26 दिसम्बर को समस्तीपुर आगमन

समस्तीपुर, 24 दिसम्बर(हि.स.)।केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आगामी 26 दिसम्बर को जिले में आकर किसानों से साथ संवाद करेंगे। जिले के मुक्तापुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। इस विद्यालय के परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें सब्जी एवं फल उत्पादक किसान अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। अच्छे प्रदर्शन करने वाले किसान को पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्री के निर्देश पर उचित दाम पर गोभी बेचने वाले किसान ओम प्रकाश यादव भी उपस्थित रहेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, सहायक उद्यान निदेशक अजय कुमार, आत्मा के परियोजना के उपनिदेशक गंगेश चौधरी, सीएससी के जिला प्रबंधक विक्रम शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in