किसान सम्मेलन सह का किसानों के हित में है नया कृषि कानून – अश्विनी चौबे
किसान सम्मेलन सह का किसानों के हित में है नया कृषि कानून – अश्विनी चौबे

किसान सम्मेलन सह का किसानों के हित में है नया कृषि कानून – अश्विनी चौबे

भागलपुर, 23 दिसम्बर (हि.स.)। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय एवं कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को किसान सम्मेलन सह कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कुछ ताकतें किसानों को भ्रमित कर अपना एजेंडा चला रही है। इन ताकतों से किसानों को बच के रहने की आवश्यकता है। नया कृषि कानून किसानों के हित में है। उनके कल्याण के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर में कृषि कानून के बारे में किसानों को बताएं। उन्हें जागरूक करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति हो रही है। हर तरफ भारत का सम्मान बढ़ रहा है। राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, वामपंथी, राजद एवं अन्य विपक्षी पार्टियों को देश का सर्वांगीण विकास, किसानों का कल्याण रास नहीं आ रही है। आज देश में किसान के नाम पर जो भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। यह अत्यंत गलत है। नए कृषि कानून को लागू हुए महीनों बीत गए हैं। अब अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। विपक्षी पार्टियों के मंसूबे धराशाही होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नए कानून के बाद से देश में एक भी मंडी बंद नहीं हुई, फिर क्यों ये झूठ फैलाया जा रहा है? इसे समझने की जरूरत है। केन्द्र सरकार ने न सिर्फ एमएसपी में वृद्धि की, बल्कि ज्यादा मात्रा में किसानों से उनकी उपज को एमएसपी पर खरीदा है। पूर्व मंत्री विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आजादी के बाद मोदी सरकार के नेतृत्व में किसानों की भलाई के लिए सबसे अधिक कार्य हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in