कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी विधानसभा की समीक्षा की
कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी विधानसभा की समीक्षा की

कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी विधानसभा की समीक्षा की

सहरसा,24 अगस्त (हि.स.)।जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर सोमवार को जिला जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई एवं सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर प्रदेश पर्यवेक्षक ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराना होगा। जिले में जो सीट उपयुक्त होगी वहां से कांग्रेस महागठबंधन में अपना उम्मीदवार देगा। जिलाध्यक्ष प्रो. मिश्र ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान की कुछ खामियों को दूर कर यह जिला बिहार में अव्वल रहेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी को इस जिले में दो सीट मिलनी चाहिए। तभी कांग्रेस की तरफ से इसके परंपरागत वोटर लौटेंगे। सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई भी कुर्बानी करने को तैयार है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in