कांग्रेस काम आंदोलनरत किसानों के हित में आंदोलन
कांग्रेस काम आंदोलनरत किसानों के हित में आंदोलन

कांग्रेस काम आंदोलनरत किसानों के हित में आंदोलन

गया, 23 दिसम्बर (हि.स.)। आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस और उसके कई ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में बुधवार को " किसान दिवस " के अवसर पर किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाताओं के जज्बे को सलाम करते हुए आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का संकल्प दोहराया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी मो सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, विनोद बनारसी,मो लाडला आलम, मो इकबाल, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, मनोज कुमार पान, सरजू यादव, ब्रजेश कुमार राय आदि ने कहा कि आज देश के किसान इस कड़ाके के ठंड में विगत कई दिनों से खुले आसमान के नीचे संघर्ष कर मोदी सरकार से किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।परंतु सरकार इन अन्नदाताओं को दलाल, नक्सली, माओवादी, खालिस्तानी और देशद्रोही घोषित कर आंदोलन को कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टी की साजिश कहने में मशगूल है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in