कमला नदी पर बने  तटबंध की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई ,खर्च होंगे 285 करोड़
कमला नदी पर बने तटबंध की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई ,खर्च होंगे 285 करोड़

कमला नदी पर बने तटबंध की बढ़ाई जाएगी ऊंचाई ,खर्च होंगे 285 करोड़

पीपराघाट पुल से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर तटबंध को ऊंचा करने और सुदृढ़ीकरण की योजना स्वीकृत दाएं और बाएं तटबंध पर एक साथ होगा काम, 15 मई 2022 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य पटना, 11 अगस्त (हि.स.)। कमला नदी पर बने तटबंध को और ऊंचा किया जाएगा। साथ ही उसे और मजबूत बनाया जाएगा। मधुबनी में पीपराघट पुल से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर की लम्बाई में तटबंध को दुरुस्त करने की योजना पर जल्द काम शुरू होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 285 करोड़ की योजना मंजूर की है। जल संसाधन विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। तटबंध को 15 मई 2022 तक दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग द्वारा जारी टेंडर में कमला नदी के बाएं तटबंध पर 27.10 किलोमीटर से 66.30 किलोमीटर और दाएं तटबंध पर 23.20 किलोमीटर से 64 किलोमीटर तक ऊंचा करना है और उसे दुरुस्त करना है। इस प्रकार बाएं तटबंध के 39.20 किलोमीटर और दाएं तटबंध के 40.80 किलोमीटर हिस्से, कुल 80 किलोमीटर तटबंध को ऊंचा और सुदृढ़ करना है। निर्माण एजेंसी को तटबंध का पांच वर्षों तक रखरखाव भी करना है। पिछले वर्ष बाढ़ में तटबंध कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि कई जगहों पर पानी तटबंध को ओवरटॉप कर बहने लगा था। इससे बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। मधुबनी और उसके आस-पास के कई जिलों में तटबंध के जर्जर होने और नीचे रहने के कारण बाढ़ आती रहती है। हर साल इसी वजह से भारी तबाही भी मचती है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in