एनडीए प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी के नामांकन के बाद पीरो में दिखा गजब का उत्साह
एनडीए प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी के नामांकन के बाद पीरो में दिखा गजब का उत्साह

एनडीए प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी के नामांकन के बाद पीरो में दिखा गजब का उत्साह

आरा,8 अक्टूबर(हि. स.)।एनडीए गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह उर्फ कौशल कुमार विद्यार्थी ने भोजपुर के पीरो अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष गुरुवार को अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन करने के पहले एनडीए घटक दलों भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता और जनसमर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा । भाजपा प्रत्याशी ने पूरे पीरो बाजार सहित अन्य बाजारों में जनसंपर्क कर विजयी होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। तरारी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कौशल कुमार विद्यार्थी के प्रति गजब का जुनून है। युवा,किसान,बुद्धिजीवी, आम और खास सभी लोग स्वयं उनके नामांकन मे खिंचे चले आये ।भाजपा को पहली बार सीट मिलने से भाजपा-जदयू एनडीए कार्यकता और समर्थक अभी से ही जीत निश्चित मान रहे हैं ।लोगों का कहना है कि कौशल कुमार विद्यार्थी जैसे व्यक्तित्व वाला ही नेता तरारी विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वमान्य है।पहली बार तरारी सीट से एक ऐसा विधायक बनने वाला है,जो हम सब के बीच का रहने वाला। हमारे दुःख को अपना दुःख समझने वाला और तरारी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाला है। नामांकन कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, जदयू राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय,अगिआंव एनडीए प्रत्याशी प्रभुनाथ राम,संदेश विधानसभा एनडीए प्रत्याशी विजेन्द्र यादव,भाजपा नेता कामेश्वर सिंह,सूर्यभान सिंह,राजेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह,मदन स्नेही,अभिषेक राय,जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, शंभू चौरसिया,जिला मंत्री वंदना राजवंशी,वरुण सिंह,जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह, मनीष प्रभात, दीपक सिंह,सचिन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी राय,वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक नरेन्द्र सिंह, पवन कुमार सिंह,पिंटू राय,सुमित सिंह सहित भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष ,बुथ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता, समर्थक शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in