आस्था और उल्लास के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को दिया गया अर्घ्य
आस्था और उल्लास के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को दिया गया अर्घ्य

आस्था और उल्लास के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को दिया गया अर्घ्य

बेगूसराय, 20 नवम्बर (हि.स.)। सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम भक्ति और उल्लास के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। दो सौ से अधिक जगह पर मजिस्ट्रेट जहां दोपहर से ही तैनात रहे, वहीं तमाम रेलवे किनारे के घाटों पर भी अधिकारी मुस्तैदी से डटे रहे। अधिकतर घाटों पर नाव के साथ गोताखोर की व्यवस्था की गई थी। शहर मुख्यालय में जहां फागिंग किया गया, वहीं, अर्घ्य देने से पहले घाटों का सैनिटाइजेशन भी किया गया। अधिकतर लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही अस्थाई तालाब बनाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सार्वजनिक घाटों पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु तीन बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान पटाखा बिक्री पर लगी रोक का भी लोगों ने जमकर उल्लंघन किया तथा खूब पटाखे चले। सोशल डिस्टेंस तार-तार होने के साथ अधिकतर लोग बगैर मास्क के ही घाट पर पहुंचे। अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मास्क लगाकर पहुंचे तथा सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क के उपयोग के लिए प्रेरित करते रहे, लेकिन लोगों ने एक ना सुनी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in