आरा में पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी
आरा में पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी

आरा में पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी

आरा,20 सितम्बर(हि. स)।भाजपा बुद्धिजीवी मंच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन आरा शहरी क्षेत्र के महादेवा हनुमान मंदिर परिसर में डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलपति प्रो धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री में आध्यात्मिक ,सामाजिक और वैज्ञानिक व्यक्तित्व से भरे अनमोल घड़ा है। इनमें लोगों की भावना के अनुरूप कार्य करने की अद्भुत क्षमता है।इनके संकल्प और सेवा की शैली अद्वितीय है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ,आरा और बक्सर के प्रभारी धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने वह कार्य कर दिखाया जिसे हम लोग सपनों में भी नहीं सोच सकते थे ।कश्मीर की समस्या धारा 370 ,35- ए, तीन तलाक बील तथा विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और उसके परिणाम स्वरूप अब सभी देश इसका सम्मान कर रहे हैं। जनता के कल्याण के लिए हर कदम उठा रहे हैं ,जिससे हर भारत वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। मोके पर सभी प्रमुख लोगों को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in