yoga-is-the-way-to-find-yourself-ashwini-choubey
yoga-is-the-way-to-find-yourself-ashwini-choubey

योग स्वयं को खोजने का मार्ग है: अश्विनी चौबे

पटना, 20 जून (हि. स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। उन्होंने रविवार को बयान जारी कर कहा कि योग स्वयं को खोजने का मार्ग है। यह भारत की अति प्राचीन सुंदर पद्धति है जो जीवन के सभी शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक पहलुओं से जुड़ा हुआ है। यह शरीर और मन को शांत और आरामदेह रखता है। यह आपको तंदुरुस्त और स्वस्थ रहने में मदद करता है।कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग योग से जुड़े। अश्विनी चौबे ने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ नियमित रूप से योग करें। योग के नियमित अभ्यास से कोई भी व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है और अपने शरीर में लचीलापन ला सकता है। योग की विभिन्न तकनीकों से अपना मन शांत रखने में मदद मिलती है। यह ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाता है। यह पूरे दिन कार्य करने और सक्रिय रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। योग जीवन में स्पष्टता और आत्म जागरूकता का भी बोध कराने में मदद करता है। योग के साथ जुड़ी हुई अनेक विशेषताओं के कारण इसकी लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है। भारत और विश्व का युवा व्यायाम के अन्य तरीकों की तुलना में आज योग सीखने और अपनाने के लिए उत्सुक है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in