workers-honored-on-bjp39s-41st-foundation-day
workers-honored-on-bjp39s-41st-foundation-day

भाजपा के 41वां स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

दरभंगा, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान के आवास पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह विधान पार्षद संजय पासवान की उपस्थित मे मनाया गया।जहां पार्टी द्वारा सैकड़ों पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संजय पासवान ने कहा कि बीते 41 वर्ष इस बात की साक्षी है कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे कार्य करती है। दूसरी ओर बंगाली टोला स्थित आवास पर मधुबनी के सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने 41वां स्थापना दिवस मानते हुए कहा कि पार्टी समान्य कार्यकर्ताओं के तप और त्याग से ही पार्टी कहां से कहां पहुंच गई। पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ये मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और देश होता है। यह परम्परा अनवरत चली आ रही है। आज अंत्योदय को साकार होता देख सभी युवा पार्टी से जुड़ रहे है। हम किसी से कुछ लेते नही, बल्कि हर व्यक्ति तक पहुंचते है और उसकी आवश्यकता पर पूरी संवेदनशीलता से काम करते है। यही हमारी जीत का राज है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, अजय पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली ,सुजीत मल्लीक,अभय झा ,अशोक नायक ,अमलेश झा ,प्रेम कुमार रिंकु, कन्हाई पासवान ,ध्रुव मंडल, टमाटर झा, राजीव झा, वीरू पासवान ,प्रेम कुमार राहुल इत्यादि उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं को युवा नेता आदित्य नचिकेता ने सम्मानित किया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in