widespread-progress-of-sanskrit-language-literature-dr-sadanand
widespread-progress-of-sanskrit-language-literature-dr-sadanand

संस्कृत भाषा साहित्य की हो रही व्यापक उन्नति:डॉ सदानन्द

मधुबनी, 20 मार्च,(हि.स.)।जिले के जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम आदर्श संस्कृत महाविद्यालय लगमा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानाचार्य डॉ सदानन्द झा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदत्त विषयक सम्भाषण में प्रतिभागी प्राध्यापकों द्वारा उद्गार प्रस्तुत की गई। वाग्वर्धिनी सह प्रातिभ व्याख्यान वल्लरी आयोजन में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन पर वक्तव्य दिया।अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ सदानन्द झा ने कहा कि संस्कृत भाषा साहित्य जगत विख्यात है। संस्कृत भाषा ज्ञान से छात्राओं की आर्थिक उपार्जन परिपूर्ण हो रही है। विश्व फलक पर संस्कृत भाषा साहित्य की महिमा मंडण स्थापित हो रही है।संस्कृत भाषा साहित्य के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in