पश्चिम बंगाल में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : भाजपा
पश्चिम बंगाल में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : भाजपा

पश्चिम बंगाल में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : भाजपा

बेगूसराय, 15 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक की हत्या कर शव को चौराहे पर लटकाए जाने से बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का कार्य किया जा रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र की अस्मिता पर काले धब्बे जैसा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ना केवल अपनी दमनकारी नीतियों के लिए आम जनता के अधिकारों का शोषण करती है, बल्कि अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की भी हत्या करने वालों को संरक्षण प्रदान करती है। जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती एवं मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा की जिस लोकतंत्र की दुहाई देकर वह सत्ता में आती है, उसी लोकतंत्र की हत्या करने का काम एवं गुंडागर्दी दहशतगर्दी के साए में सत्ता चलाने का काम निरंतर करती आ रही है। जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू , जिला महामंत्री आशुतोष कुमार हीरा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह ने कहा आज यह पहली घटना नहीं है। बल्कि ऐसे सैकड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है एवं उन हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को भी उसी अंजाम पर पहुंचाया जा रहा है।ऐसा लगता है जैसे पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा नहीं होकर बांग्लादेश का एक अंग बन गया हो, जहां मुस्लिम तुष्टीकरण एवं दहशतगर्दी का नंगा नृत्य सरेआम किया जा रहा है। । जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी भाजपा जब दो से दोबारा तक के संघर्ष में ना कभी रुकी और न कभी डरी, तो आज मुट्ठी भर आपराधिक छवि के लोगों का भी डटकर मुकाबला करेगी और आने वाले समय में बंगाल की जनता इस दहशतगर्दी से मुक्त होकर एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करेगी जिसमें सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in