weather-strikes-on-air-travelers-many-flights-canceled-and-many-delayed
weather-strikes-on-air-travelers-many-flights-canceled-and-many-delayed

हवाई सफर करने वालों पर मौसम की मार, कई फ्लाइट कैंसिल तो कई देर से

मुंबई-पटना के बीच आने-जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट कैंसिल कई फ्लाइटों को रिशिड्यूल किया गया पटना, 25 जनवरी (हि.स.)। हवाई सफर करने वालों पर मौसम की मार पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार कई फ्लाइट कैंसिल किए जा रहे हैं। साथ ही कई फ्लाइटों को रिशिड्यूल किया गया है। सोमवार को मुंबई से पटना आने वाली स्पाइस जेट की एसजी-678 फ्लाइट के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12.30 था, लेकिन खराब मौसम के कारण उसे कैंसिल कर दिया गया। इसका असर पटना से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की ही एसजी-284 फ्लाइट पर पड़ा। दोपहर 1:10 बजे वाली उड़ान को भी रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की एसजी-8741 47 मिनट देर से पटना पहुंची। इससे यात्रियों का काफी परेशानी हुई। वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाली गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8-132 करीब डेढ़ घंटे देर हो गई। गो एयर की ही पटना से दिल्ली उड़ान भरने वाली दूसरी फ्लाइट जी8-158 भी देर से गई। इसके अलावा बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की 6ई-345 पटना में 19 मिनट और गुवाहटी से पटना आने वाली स्पाइस जेट की एजी-3723 आधे घंटे देर से पहुंची। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in