wave-of-mourning-over-death-of-color-director-padmashri-bansi-kaul-color-workers-pay-tribute
wave-of-mourning-over-death-of-color-director-padmashri-bansi-kaul-color-workers-pay-tribute

रंग निर्देशक पद्मश्री बंसी कौल के निधन से शोक की लहर, रंग कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

बेगूसराय, 06 फरवरी (हि.स.)। देश के प्रख्यात रंग निर्देशक पद्मश्री बंसी कौल के आसामयिक निधन से बेगूसराय के रंग कर्मियों में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शनिवार को आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। आकाश गंगा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने कहा कि देश ने आज एक प्रख्यात रंग निर्देशक, रंग परिकल्प जहां खोया है। वहीं, मैंने अपना व्यक्तिगत अभिभावक और गुरु खो दिया है। उनके संरक्षण और निर्देशन में मुझे काम करने का मौका मिला और आज मेरी जो भी पहचान है उसमें पद्मश्री बंसी कौल का बहुत बड़ा योगदान है। उनके साथ देश और देश के बाहर भी रंगमंच में काम करने का मौका मिला है। पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय ने कहा कि देश के रंगमंच का एक कोहिनूर खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। एसोसिएशन के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि पद्मश्री बंसी कौल ने देश में एक नई रंग शैली को जन्म दिया जो खास करके ग्रामीण लोक कलाओं, बुंदेली, लोकनाट्य को भी उन्होंने अपनी शैली में रूपांतरित करते हुए उसे एक बेहतर स्वरूप दिया। मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, जितेंद्र शर्मा, राधे कुमार, रवि वर्मा, रोहित वर्मा, शिवम कुमार, बलिराम, अंकित राज, ईशा, पम्मी, अंकिता, साक्षी, शालू, अभय कुमार समेत अन्य ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in