water-resources-minister-took-stock-of-pre-flood-erosion-works
water-resources-minister-took-stock-of-pre-flood-erosion-works

जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यो का लिया जायजा

सुपौल, 2 अप्रैल (हि. स.)। जल संसाधन मंत्री संजय झा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वीरपुर पहुंचे। जहां सबसे पहले नेपाल स्थित कोसी पश्चिमी तटबंध पर बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पर संख्या 9.18 स्पर पर चल रहे कार्य की गुणवत्ता को जाना। वही पश्चिमी तटबंध के 10.82 किलोमीटर स्पर पर हो रहे कार्य पर अपनी असंतुष्टि जताते हुए कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर के अंतर्गत द्वारा कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ इनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ से सुरक्षा के सभी कार्यों को समय से पूरा कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा। अपराह्न में फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के निरीक्षण और कोशी बराज गेट के संचालन का भी जायजा लिया। शनिवार को मंत्री झा पूर्वी तटबंध प्रमंडल बीरपुर के अंतर्गत पूर्वी कोशी तटबंध एवं नेपाली बांध का निरीक्षण करेंगे। मौके पर विभागीय सचिव संजीव हंस, मुख्य अभियंता मनोज रमन, अभियंता प्रमुख राजेश कुमार, अक्षय झा सहित जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in