भोजपुर की  कोइलवर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद विनोद कुमार ने बचा ली  कुर्सी
भोजपुर की कोइलवर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद विनोद कुमार ने बचा ली कुर्सी

भोजपुर की कोइलवर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद विनोद कुमार ने बचा ली कुर्सी

आरा,13 जुलाई(हि. स.)।भोजपुर जिले की कोइलवर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विनोद कुमार को बड़ी सफलता मिली है और वे अपनी मुख्य पार्षद की कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए हैं। सात असंतुष्ट पार्षदों ने मुख्य पार्षद विनोद कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसके बाद उनकी कुर्सी संकट में पड़ गई थी। बीते 17 जून को ही इन सात पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर कोइलवर नगर पंचायत की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। सोमवार को हुए चुनाव के बाद मुख्य पार्षद को बहुमत हासिल हो गया और उनकी मुख्य पार्षद की कुर्सी बच गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in