विद्यापति सेवा संस्थान ने व्यक्त किया शोक संवेदना

vidyapati-seva-sansthan-expressed-condolences
vidyapati-seva-sansthan-expressed-condolences

दरभंगा, 15 मई (हि.स.)। बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक कुलपति सह पूर्व संसद सदस्य डॉ रमेन्द्र कुमार रवि, पटना दूरदर्शन के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह, मैथिली उपन्यासकार इंजीनियर नवोनाथ झा, समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह, हड़हच्चा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राम सुंदर सिंह एवं युवा पत्रकार दीपक कुमार के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शनिवार को शोक जताया। संस्थान की ओर से शोक संवेदना प्रकट करते हुए महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने सभी दिवंगतों के निधन को उनके कार्य क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ रमेन्द्र कुमार रवि के रूप में हमने जहां एक कुशल शिक्षक, प्रशासक एवं राजनेता को दिया। वहीं उनके निधन से हिंदी एवं मैथिली साहित्य जगत को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पटना दूरदर्शन के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह एवं उपन्यासकार इंजीनियर नवोनाथ झा के निधन से मैथिली भाषा एवं साहित्य के विकास को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम नारायण सिंह के कार्यकाल में मैथिली धारावाहिकों के प्रसारण में हुई बढ़ोतरी एवं अपनी साहित्यिक कृति के लिए इंजीनियर नवोनाथ झा हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने समाज सेवी चंद्रशेखर सिंह उर्फ बंकू सिंह, हड़हच्चा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राम संदर सिंह एवं युवा पत्रकार दीपक कुमार के असामयिक निधन पर भी गहरा दुख जताया। इनके निधन पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, साहित्यकार मणिकांत झा, प्रो जीवकांत मिश्र, प्रवीण कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, मिथिलेश चौधरी, दुर्गानंद झा, महानंद ठाकुर आदि ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in