पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राम सुभग सिंह की ईमानदारी पर कभी उंगली नहीं उठ सकी:प्रो दिनेश सिन्हा
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राम सुभग सिंह की ईमानदारी पर कभी उंगली नहीं उठ सकी:प्रो दिनेश सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राम सुभग सिंह की ईमानदारी पर कभी उंगली नहीं उठ सकी:प्रो दिनेश सिन्हा

आरा,07 जुलाई(हि. स.)।भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. राम सुभग सिंह की ईमानदारी की चर्चा आज भोजपुर के गांव -गांव में होती है। भारत के रेलमंत्री,कृषि मंत्री और संचार मंत्री जैसे बड़े पदों पर रहते हुए भी आज उनका परिवार साधारण जिंदगी जी रहा है। यह स्व.राम सुभग सिंह की सादगी और ईमानदारी पूर्वक राजनीति करने का परिणाम ही है। आज एक ग्राम पंचायत का मुखिया चुनाव जीतने के बाद शानो शौकत की जिंदगी जीने लगता है तो स्व. राम सुभग सिंह जैसे बड़े नेता के परिवार के पास रहने के लिए एक साधारण घर के अलावे कुछ भी नहीं होना उनकी राजनीति में ईमानदारी को दर्शाता है। उनकी जयंती पर मंगलवार को लोगों ने उन्हें याद किया और उनकी ईमानदारी और देशप्रेम की चर्चा करते हुए उन्हें नमन भी किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ रामसुभग सिंह की 103 वी जयंती उनके पैतृक गांव खजुरिया में खजुरिया पंचायत के मुखिया राम चेला पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई । उपस्थित लोगों ने डॉक्टर साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। डॉक्टर साहब की बड़ी बहू राज कुमारी सिंह ने माल्यार्पण के बाद कहा कि जो सादगी ,ईमानदारी और देशभक्ति का जज्बा मैंने देखा है अब तो वह सपना लगता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि आज भी मैं उसी जन्मभूमि ,कर्म भूमि तथा पैतृक निवास स्थान पर अपने ही लोगों के बीच शांति से जी रही हूं । जयंती समारोह के अध्यक्ष डॉ दिनेश सिन्हा ने बताया कि डॉ साहब रेल मंत्री,कृषि मंत्री, संचार मंत्री,खाद्य मंत्री के रूप में अपनी सेवा राष्ट्र को कई वर्षों तक की लेकिन आज तक कभी कोई उंगली नहीं उठी। डॉक्टर साहब के प्रपौत्र आनंद कुमार ने सबका आभार और धन्यवाद करते हुए बताया कि आज की राजनीति में सच्चाई, ईमानदारी ,कर्मठता में गिरावट आई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in