two-women-killed-11-seriously-injured-by-bus-overturn
two-women-killed-11-seriously-injured-by-bus-overturn

बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल

नवादा,07 फरवरी (हि.स.)। पटना-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या -31पर नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह काराखूंट के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थाना की पुलिस वहां पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। बस शिव शक्ति ट्रेवल्स (jh22A-3451) जमशेदपुर (झारखंड) से बिहार शरीफ जा रही थी। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में की गई है। घायलों ने बताया कि बस शनिवार की रात तकरीबन 9:15 बजे खुली थी। रविवार की सुबह 7:30 में बिहार पहुंचने का समय था। बस पर 20 से 25 लोग सवार थे। ड्राइवर काफी तेज गति में बस चला रहा था। घाटी में तीखी मोड़ पर भी बस की स्पीड कम नहीं हो रही थी। अंततः बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 16 यात्री जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार, विधि व्यवस्था प्रभारी कमलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. श्याम नंदन कुमार, डॉ. रघुवेदर भारती ने घायलों का इलाज किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। गम्भीर रूप से घायल 11 लोगों को नवादा सदर अस्पताल भेज गया। जिसमें (1)महेश प्रसाद पिता छोटन महतो बिहार शरीफ (2) रामेश्वर महतो पिता दुखी महतो, बिहार शरीफ (3) आयुष कुमार पिता महेश प्रसाद, जमशेदपुर (4) उर्मिला देवी पति शिशु महतो, पटना (5 )मनीष कुमार पिता इंद्रदेव शर्मा, बींद नालंदा (6)मोहम्मद हजरत उद्दीन पिता मोहम्मद फरीद, जमशेदपुर (7) संतोष कुमार पांडे पिता विजयकांत पांडे रसलपुर (8)गुड्डी कुमारी पिता अब्दुल हाफिज, बिहारशरीफ (9) मो. शूजा, जमशेदपुर, (10) अमु सुफियान, जमशेदपुर (11) सबकतूल हक, जमशेदपुर शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in