two-died-in-a-train-accident
two-died-in-a-train-accident

ट्रेन हादसे में दो की मौत

बिहारशरीफ, 14 अप्रैल (हि.स.)| नालंदा जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से बुुुधवार को एक महिला समेत दो लोगों ने अपनी जान गवा दी| घटना एकंगरसराय और सोहसराय हॉल्ट पर हुई है | एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के दक्षिण मिल्कीपर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। मृतका धुरगांव निवासी चन्द्रशेखर प्रसाद की 35 वर्षीया पत्नी नमिता देवी है। ग्रामीणों की माने तो महिला दवाई लाने के लिए घर से निकली थी। मिल्कीपर गांव के पास महिला इस्लामपुर की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गयी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। कुछ लोग महिला के आत्महत्या करने की भी चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबकि राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर सोहसराय हॉल्ट के पास बुधवार को एक बुजुर्ग की लाश बरामद की गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। रेल थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा पहचान के लिए रखा है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बतायी जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in