two-accused-arrested-english-liquor-recovered
two-accused-arrested-english-liquor-recovered

दो आरोपित गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद

निर्मली, 01 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नं 6 में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के घर से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों में सुशील मेहता और उसका पुत्र रोशन मेहता शामिल हैं। अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्वान दस्ते के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। मानगंज के वार्ड संख्या छह में टीम ने छापेमारी के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि छापेमारी में घर में मौजूज ट्रंक में प्लास्टिक के तीन बोरियों में हरियाणा निर्मित 14.940 लीटर अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद किया गया। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष गौतम शरण ओमी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in