truck-crushes-two-youths-on-gandhi-bridge-dies-on-the-spot
truck-crushes-two-youths-on-gandhi-bridge-dies-on-the-spot

गांधी सेतु पर ट्रक ने दो युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

-हिन्दुस्तान यूनीलिवर में कार्यरत थे दोनों युवक पटना, 27 फरवरी (हि.स.)।बिहार में राजधानी पटना के गांधी सेतु पर आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने हिन्दुस्तान यूनीलिवर (एचयूएल) में कार्यरत बाइस सवार दो युवकों को कुचल डाला।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के भी परखचे उड़ गए। हादसा सेतु के पीलर संख्या -13 के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अविनाश कुमार (28 साल) और रामकृष्ण महतो (38 साल) के रूप में की गई है। दोनों पटना सिटी के रहने वाले थे। हादसे के बाद गांधी सेतु पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सेतु पार कर रहे कुछ लोगों ने दोनों युवकों को किसी तरह ट्रक के नीचे से निकाला। दोनों के सिर बुरी तरह से कुचले हुए थे। वहां सड़क पर खून फैल गया था। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को हटाया तब जाम खत्म हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया कि हाजीपुर से दोनों युवक एक बाइक से पटना के इंस्ट्रियल एरिया स्थित हिन्दुस्तान लिवर ऑफिस के लिए निकले थे।घटनास्थल से दोनों युवकों के बैग बरामद हुए, जिनसे उनकी पहचान की जा सकी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in