tributes-paid-to-desharatna-and-kayastha-ratna
tributes-paid-to-desharatna-and-kayastha-ratna

देशरत्न और कायस्थ रत्न को दी गई श्रद्धांजलि

खगड़िया, 28 फरवरी हि.स.)। चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से रविवार को देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गया और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत कायस्थ रत्न रविनंदन सहाय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और चित्रांश समाज की एकता और उत्थान के लिए किये गये कार्य की चर्चा की। स्वर्गीय रविनंदन सहाय के संबंध में बोलते हुए पत्रकार विनोद कर्ण ने कहा कि वे समदर्शी भाव से सभी को देखते थे। समाज के उत्थान के लिए समर्पित है उन्होंने समाज के एकता के संदर्भ में अच्छा कार्य किया कोई अच्छे संगठन करता थे और लोगों को माफ करना जानते थे उनसे हमें सीखने की जरूरत है स्वर्गीय सहाय से बड़ी लकीर खींच ना मुश्किल है लेकिन चित्रांश समाज के प्रति था और विकास के लिए उनके आदर्श प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने मदद की उम्मीद लेकर आने वालों को कभी निराश नहीं किया। बैठक में कैथी लिपि सिखाने के संबंध में कैथी लिपि के जानकार अनिल कुमार सिन्हा के साथ चर्चा कर आगामी दिनों में पाठ्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ अजिताभ/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in