tractor-crushes-two-women-one-dead
tractor-crushes-two-women-one-dead

ट्रैक्टर ने दो महिला को कुचला, एक की मौत

-ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत एक अन्य जख्मी बिहारशरीफ 21 मार्च (हि.स.)। जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के अकुरी मोड़ के पास रविवार की सुबह सड़क के किनारे खड़ी दो महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया,जिससे एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शोभापुर गांव निवासी महिला शांति देवी अपने साथी सोनी देवी के साथ बच्चे की नामांकन के लिए विद्यालय की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने दोनों महिला को कुचल दिया। जिससे शांति देवी की मौत मौके पर ही हो गई।वहीं दूसरी सोनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों ने घटना से आक्रोशित होकर राजगीर इस्लामपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर खुदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।वही मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की राशि दिलाने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत अन्य मुआवजा दिलाने की घोषणा के बाद जाम को हटाया गया। खुदाबंदपुर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया वही गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in