tonight-46-years-ago-imposition-of-emergency-is-the-dark-chapter-of-democracy-district-minister
tonight-46-years-ago-imposition-of-emergency-is-the-dark-chapter-of-democracy-district-minister

46 साल पूर्व आज की रात आपातकाल लगाना लोकतंत्र का काला अध्याय : जिलामंत्री

सहरसा,25 जून(हि.स.)। 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के लिए काली रात थी। उस रात को कोई भारतवासी भुला नहीं सकता।देश को जेलखाने में बदल दिया गया था। विरोधी स्वर को दबोच दिया गया था।कांग्रेस की ये काली करतूतों को लोग सदियों तक याद दिलाते रहेंगे। भारतीय लोकतंत्र मे आपातकाल के विरोध में उठे हर स्वर का हृदय से वंदन करते हुए भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का वो काला अध्याय है, जिसमें लोकतंत्र के सिद्धांतों की हत्या की गयी।आज का दिन उस निरंकुश सत्ता के विरुद्ध संघर्ष कर, लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने वाले लोगों को याद करने का दिन है, जिनके प्रयासों ने उस काले अध्याय को समाप्त किया। कांग्रेस ने 25 जून 1975 को आपातकाल थोप कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या की और लोकनायक जेपी सहित तमाम विपक्षी नेताओं का दमन किया। उस ऐतिहासिक भूल के 46 साल बाद काग्रेंस लोकतांत्रिक परंपराओं को भूल कर परिवारवादी पार्टी बन चुकी है और अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है।देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने तथा इसके सभी नागरिकों के सम्मान के लिए संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के प्रति हम सब को संकल्पित होना चाहिए।श्री साह ने कहा कि आपातकाल में हजारों लोगों का परिवार राजनीतिक यंत्रणा के शिकार हुए। जिनके बाल बच्चे अभी भी परिणाम भुगत रहा है।आने वाले कई पीढियां उस दमन के दुष्चक्र को याद कर शर्मसार हो रहें हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in