Temperature of mercury is dropping rapidly in Bihar
Temperature of mercury is dropping rapidly in Bihar

बिहार में तेजी से गिर रहा है तापमान का पारा

तेज बर्फीली हवाओं के चलने से अभी और गिरेगा पारा पटना, 14 जनवरी (हि.स.) । पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की गति तेज होने के कारण बिहार के मौसम का मिजाज विगत बुधवार से बदल गया है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मकर संक्रांति की सुबह भी पटना सहित राज्य के कई भागों में कोहरा व धुंध छाया रहा। मौसम के अभी और ठंडा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पटना में गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन आकाश में कोहरे व धुंध के साथ सुबह हुई। आगे आसमान साफ होने के साथ तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना व्यक्त की गई। पारा गिरने के कारण फिलहाल भीषण ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तर-पश्चिम भाग से बह रही बर्फीली हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे से भी अधिक है। इस कारण ठंड व ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे ठंडा और 23.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबौर सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। बीते पांच दिनों के तापमान पर डालते हैं नजर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 10 जनवरी - 27 डिग्री 16 डिग्री 11 जनवरी - 26 डिग्री 12 डिग्री 12 जनवरी - 25 डिग्री 10 डिग्री 13 जनवरी - 19 डिग्री 08 डिग्री 14 जनवरी - 19 डिग्री 08 डिग्री हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in