students-are-stunned-by-stray-animals-in-ara39s-ramna-maidan-students-are-getting-injured-at-the-site-of-mahavir-temple
students-are-stunned-by-stray-animals-in-ara39s-ramna-maidan-students-are-getting-injured-at-the-site-of-mahavir-temple

आरा के रमना मैदान में आवारा पशुओं से छात्र छात्राएं परेशान,महावीर मन्दिर स्थल पर चोटिल हो रहे विद्यार्थी

आरा,20 फरवरी(हि.स)।आरा के अतिव्यस्ततम इलाके शहर के रमना मैदान में सार्वजनिक स्थल महावीर मैदान के सामने आवारा पशुओं,गाय, भैंस,सांड़ और भैंसो के जमावड़े ने स्थल को खतरों से भर दिया है। रमना मैदान के महावीर स्थान के ठीक सामने सैकड़ो लोगों की अक्सर भीड़ होती है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां अत्यधिक भीड़ होती है।इस स्थल के चारो तरफ शैक्षणिक संस्थान हैं।महिला कॉलेज है।इस स्थल से होकर प्रतिदिन सैकड़ो हजारों छात्र छात्राएं, महिला पुरुष और बुजुर्ग आते जाते हैं। आवारा पशुओं की भाग दौड़ और लोगो पर आक्रमण से अक्सर लोग घायल होते हैं लेकिन जिला प्रशासन और आरा नगर निगम का ध्यान इस ओर नही है। आसपास के बदमाश किस्म के लोग प्रतिदिन यहां सांड़ और भैंसा को लाकर रखते हैं और पशुओं का इस सार्वजनिक स्थल पर खुल्लेआम गर्भाधान कराते हैं। लोकलाज का ख्याल रखे बिना इस स्थल को असामाजिक तत्वो का अड्डा बना दिया गया है। अभी मैट्रिक की परीक्षा चल रही है और यहां छात्र छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ जुट रही है।इसी भीड़ में सांड़ और भैंसो के भिड़ंत में कई छात्राएं आये दिन चोटिल हो रही हैं और उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। महावीर स्थान जैसे सार्वजनिक स्थल पर खुल्लेआम असामाजिक तत्वो की सक्रियता और आवारा पशुओं और गाय बैल के तबेलों की तरफ नगर निगम और प्रशासन का ध्यान नही रहने से बदमाशो और असामाजिक तत्वो का इस स्थल पर पूरी तरह कब्जा है जिससे आम नागरिकों पर लगातार खतरा बना हुआ है। यह स्थल आवारा पशुओं का चारागाह बनने और गंदगी के पर्याय बने होने से शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्र छात्राओं के लिए भी असुरक्षित बना हुआ है। प्रशासन अगर जल्द इसे खाली नही कराता है तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी यहां हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in