stray-dogs-killed-a-dozen-people-in-the-city-sadar-hospital-admitted
stray-dogs-killed-a-dozen-people-in-the-city-sadar-hospital-admitted

शहर में आवारा कुत्तों ने एक दर्जन लोगों को काटा,सदर अस्पताल में भर्ती

सहरसा,10 अप्रैल(हि.स.)। जिले में कोरोना की दूसरी लहर से निबटने के लिए सरकार द्वारा मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ आवारा कुत्ते का आतंक शहर में जारी है।अब तक करीब एक दर्जन।लोगों को काट कर शिकार बना चुका है। शहर के डीबी रोड,शंकर चौक,स्टेशन रोड,चांदनी चौक ,थाना चौक इलाके में जमकर आतंक मचाया। जिसमें गांधी पथ निवासी मदन कुमार, झपड़ा टोला के पप्पु कुमार, जीवछ मुखिया, दीपक कुमार एवं फोरएवर कंपनी की सुपरबाइजार नेहा सिंह को भी आवारा कुत्ते ने पैर में काट कर घायल कर दिया।घायल नेहा कम्पनी के कार्य से लखनऊ से आयी है।सदर अस्पताल में घायल नेहा सहित अन्य का इलाज का चल रहा है। सभी लोगों को रेविज की सुई दी जा रही है।सदर अस्पताल सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।ज्ञात हो कि शहर में आवारा घूम रहें पालतू पशुओ की भरमार है। जिस कारण आये दिन लोगों को इसका शिकार बनना पड़ता है। वही नप तमाशबीन बना हुआ है । हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in