spice-jet-flight-between-mumbai-and-patna-canceled
spice-jet-flight-between-mumbai-and-patna-canceled

मुंबई-पटना के बीच आने-जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट रद्द

2 घंटे 10 मिनट लेट उड़ान भड़ी दिल्ली की फ्लाइट पटना, 25 जनवरी (हि.स)। फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सर्दी का यह मौसम लगातार परेशानी पैदा कर रहा है। हर दिन पटना से उड़ान भरने वाली और दूसरे शहरों से आने वाली अधिकांश विमान लेट हो रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार कई विमान रद्द भी किए जा रहे हैं। सोमवार को कैंसिल होने वाली पहली फ्लाइट स्पाइस जेट की है, जो मुंबई से पटना आने वाली थी। एसजी-678 का पटना में दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का समय था, पर उसे आज कैंसिल कर दिया गया। इसी वजह से पटना से मुंबई जाने वाली दोपहर 1:10 बजे की स्पाइस जेट की ही एसजी-284 को भी कैंसिल कर दिया गया है। इस कारण इस फ्लाइट से सफर करने वाले पैसेंजर्स को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। पटना से दिल्ली जाने वाली गो एयर की जी8-132 एक घंटा 25 मिनट लेट हो गई है। दोपहर 1:15 बजे यह उड़ान भरेगी। गो एयर की ही पटना से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट जी8-158 भी दो घंटे 10 मिनट डिले कर दी गई है। 3:35 बजे की जगह यह फ्लाइट अब शाम के 5:35 बजे रवाना होगी। दूसरी तरफ आज भी कई फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से रिशिड्यूल किया गया। इसमें दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की जी8-150 शामिल है। यह फ्लाइट 2 घंटे 10 मिनट की देरी से आएगी। इसके आने का तय समय दोपहर 2:50 मिनट है, पर आज दिल्ली से ही इसके उड़ान भरने का संभावित समय 3 बजकर 35 मिनट रखा गया है। वहीं, बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की 6ई-345 पटना में 19 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गुवाहटी से पटना आने वाली स्पाइस जेट की एसजी-3723 आधा घंटा लेट पहुंची। सुबह से 10:45 की जगह 11:15 बजे पहुंची। दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की एसजी-8741 आज 47 मिनट लेट से पटना पहुंची। सुबह 8:20 की जगह 9:07 बजे पहुंची। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in