spectators-at-the-jagran-festival-of-sri-nav-durga-temple-aarti-committee
spectators-at-the-jagran-festival-of-sri-nav-durga-temple-aarti-committee

श्री नव दुर्गा मंदिर आरती कमिटी के जागरण महोत्सव में झूमे दर्शक

बेगूसराय, 27 जनवरी (हि.स.)। श्री नव दुर्गा मंदिर रतनपुर धर्मशाला परिसर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित आरती के एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार की रात देवी का पूजा, हवन, आरती एवं जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा में कमिटी के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने हवन किया। इसके बाद विशेष आरती में नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह शामिल हुए। इसके बाद मशहूर कलाकार कुणाल की अध्यक्षता में जागरण महोत्सव शुरू हुआ। जिसमें गोपाल की टीम के कलाकारों ने कड़ाके की ठंड में भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों भजन को लेकर हाल में ही सम्मानित बेगूसराय की मशहूर कलाकारा दामिनी मिश्रा ने अपने कला का जलवा बिखेरा। जबकि मुजफ्फरपुर के कलाकार प्रीतम सिंह चक्रधारी ने भगवान श्री कृष्ण की याद ताजा कर दी। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष सूरज कुमार, महासचिव अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव कौशल कुमार, कोषाध्यक्ष नंद किशोर कुमार, कार्यकारी कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं मंदिर प्रभारी किशन कुमार समेत अन्य सेवा कार्य में लगे रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in