सोनिया इसलिए परेशान हैं कि अब पेट्रोलियम मंत्रालय राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदा नहीं देताः सुशील मोदी
सोनिया इसलिए परेशान हैं कि अब पेट्रोलियम मंत्रालय राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदा नहीं देताः सुशील मोदी

सोनिया इसलिए परेशान हैं कि अब पेट्रोलियम मंत्रालय राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदा नहीं देताः सुशील मोदी

कांग्रेस बताये झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े पटना, 05 जुलाई (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि जो लोग पेट्रोलियम उत्पाद की ताजा मूल्य वृद्धि पर छाती पीट रहे हैं, वे दरअसल गरीबों की मदद के लिए संसाधन जुटाने के सरकारी प्रयास का विरोध कर रहे हैं। वे बतायें कि झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढे़, जहां एनडीए की सरकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी परेशान इसलिए हैं कि अब पेट्रोलियम मंत्रालय राजीव गांधी फाउंडेशन में चंदा नहीं देता, बल्कि सरकार करोड़ों गरीबों-मजदूरों को मुफ्त अनाज देने के लिए खजाना खोल देती है। डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को पांच माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा की जिससे बिहार के 8 करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोगों को प्रति व्यक्ति 25 किलो चावल और 5 किलो चना प्रति परिवार मुफ्त मिलेगा। इस पर 8428 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। इसके पहले 15 किलो चावल प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीब परिवारों को देने में 5057 करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल 13485 करोड़ मूल्य का मुफ्त खाद्यान बिहार को मिला है। बिहार की 2 करोड़ 38 लाख महिलाओं के खाते में 15-15 सौ रुपये डाले गए। उन्होंने सवाल किया, राजद बताये कि क्या गरीबों की मदद के लिए सरकार को कराधान जैसे उपाय नहीं अपनाने चाहिए। कांग्रेस अपने अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह बात क्यों भूल गई कि पैसे पेड़ में नहीं फलते। उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि राजद को अपने 24वें स्थापना दिवस पर बताना चाहिए था कि पार्टी में अब तक लालू प्रसाद के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अध्यक्ष क्यों नहीं बना। क्या सत्ता में आकर बेनामी सम्पत्ति बनाना और अपराध का निर्लज्ज राजनीतिकरण ही लालूवाद है। राजद के 15 सालों में बिहार में विकास क्यों ठप रहा। राजद जब-तक राजनीतिक दल की बजाय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करता रहेगा, तब तक जनता उस पर भरोसा नहीं करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in